How Strange! जरा सोचकर देखें-क्या हो अगर शादी का मंडप सजा हो और एकदम पता चले कि बच्चा होने वाला है...

एक वक्त था, जब पहले सगाई, फिर शादी और उसके करीब नौ महीने बाद बारी आती थी एक महिला के मां बनने की। अगर संयोग से थोड़े-बहुत दिन पहले बच्चा हो जाता तो लोग ताने मारते थे कि पीछे से लेकर आई है। मां बनना अपने आप में एक सम्मान की बात होती थी, लेकिन आजकल चलन इतना बदल चुका है कि यह कोई मायने ही नहीं रखता। यह अलग बात है कि अभी तक यह खतरनाक कल्चर सिर्फ दुनिया के पश्चिमी कोने में ही है। जरा सोचकर देखें-अगर शादी की तैयारियां चल रही हों और अचानक पता चले कि बच्चा होने वाला है तो क्या हो? अब एक महिला के साथ ऐसा हो भी चुका है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

घटना नीदरलैंड्स के डोड्रेच शहर की है। मिली जानकारी के अनुसार निकोल नामक लेडी ने मार्क नाम के एक शख्स के साथ 26 अक्टूबर को शादी प्लान कर रखी थी। निकोल पहले से ही प्रैग्नैंट थी। दोनों ने इसी हिसाब से शादी प्लान की थी, लेकिन गर्भ में पल रही बच्ची को भी अपने मम्मी-पापा की शादी में शामिल होने की जल्दी थी। तभी तो डॉक्टर की दी गई डेट के पांच हफ्ते पहले ही निकोल को लेबर पेन शुरू हो गया। आनन-फानन में प्लान चेंज करके निकोल को अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि दोनों ने तय किया कि तमाम तैयारियों के बीच वो इसी दिन शादी रचाएंगे। चूंकि दोनों ने शादी के लिए मेहमानों को भी बुला रखा था। ऐसे में शादी का वैन्यू अल्बर्ट श्वेट्जर हॉस्पिटल बन गया। मेहमान भी पहले से तय शादी के वैन्यू की जगह अस्पताल में ही पहुंचे। फिर हॉस्पिटल के प्रेयर रूम में शादी की तमाम रस्में पूरी हुई और इसके बाद मार्क और निकोल इक-दूजे के हो गए। इतना ही नहीं, सिविल रजिस्ट्री अफसर को भी अस्पताल में ही पहुंचना पड़ा।

रजिस्ट्री अफसर ने कपल से कहा आप दोनों पूरी जिंदगी अपनी शादी की तारीख नहीं भूलेंगे। अब से हर साल यह दिन आपके लिए डबल सैलिब्रेशन की डेट होगी। दूसरी ओर भारतीय संस्कृति की बात करें तो हम भारतीय दुनिया के तमाम देशों से अच्छे संस्कारों में जीते हैं, इसके लिए हमें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। हालांकि भारतीय सभ्यता में भी एक अजीब सी किस्म का हादसा हो ही जाता है। आपने नोट किया होगा-हमारे यहां अक्सर भोले बचपन में बच्चों को मां-बाप की शादी की एलबम देखकर सवाल करते सुना जा सकता है कि आपकी शादी में मैं क्यों नहीं था। अब नीदरलैंड्स के निकोल और मार्क की इस बच्ची को यह सवाल पूछने की जरूरत बिलकुल नहीं पड़ने वाली।

Latest Hindi Samachar

Get Hindi News Latest and Breaking News For Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Delhi etc.